इस काव्य में विदेशियों द्वारा भारतीय किसानों पर किए गए अन्याय एवं अत्याचारों का ह्रदय- द्रावक वर्णन हैं |
यह एक आर्य रमणी के सतीत्व वर्णन के साथ मातृभूमि पर मर मिटने वाले एक राजपूत की शौर्य संबंधी कथा का ऐतिहासिक खंड काव्य हैं |
सदियों की पराधीनता त्रस्त भारत के अरुणोदय पर कवी का उद्बोधन गीत |
इस पुस्तक में देश प्रेम की भावना से ओत प्रोत कवि की ओजस्वनी कविता में ऐतिहासिक पत्रों का संग्रह है |
उपर्युक्त पुस्तक पृथ्वीपुत्र का एक अंश है |
इस रचना में कवि ने पौराणिक आधुनिक और भविष्य का निर्देशन करने वाली कथाओं का उल्लेख करके देश के अतीत वर्तमान और भविष्य का दिग्दर्शन किया है और मनुष्य देवता से भी बड़ा घोषित किया है |
इस रचना में राजतंत्र की समाप्ति तथा लोकतंत्र के आगमन के साथ दोनों की व्यवस्थाओं का मार्मिक विवेचन है |
इस काव्य में महात्मा गांधी के दिवंगत होने पर अपनी श्रद्धांजलि दी और फिर से अवतरित होने के लिए अर्ध्यदान किया है |
संत विनोबा के भूदान यश संबंधित कवि की प्रेरणादायक एवं उध्भोदक कविताओं का संग्रह है |
भारत के गौरवपूर्ण अतीत, वर्तमान, पतन एवं भावी उत्थान की प्रेरणा देने वाली कवि की अत्यंत लोकप्रिय रचना है |
Theme: Illdy. © Copyright 2018 "Sahitya Sadan". All Rights Reserved.